Home Breaking ड्रीम गर्ल, अभिनेत्री हेमामालिनी ने वृन्दावन में मनाई होली

ड्रीम गर्ल, अभिनेत्री हेमामालिनी ने वृन्दावन में मनाई होली

0
ड्रीम गर्ल, अभिनेत्री हेमामालिनी ने वृन्दावन में मनाई होली
dream girl Hema Malini celebrates holi at Vrindavan
dream girl Hema Malini celebrates holi at Vrindavan
dream girl Hema Malini celebrates holi at Vrindavan

मथुरा। ड्रीम गर्ल, अभिनेत्री व मथुरा से सांसद, हेमा मालिनी ने सोमवार को वृन्दावन में होली मनाई। इस अवसर पर वे समर्थकों व वृन्दावनवासियों संग जमकर थिरकी।

उन्होंने वृंदावन के प्रियाकांतजू मंदिर में होली का त्योहार मनाया। कृष्ण नगरी मथुरा में होली की धूम है। समूचे ब्रज में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर जगह हर मंदिरों में विशेष अंदाज से होली मनाई जा रही है।

dream girl Hema Malini celebrates holi at Vrindavan
dream girl Hema Malini celebrates holi at Vrindavan

मथुरा की सांसद सिने स्टार हेमा मालिनी ने लोगों के साथ जम कर होली खेली। हेमा मालिनी ने बच्चों को जम कर गुलाल लगाया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ जमकर होली का आनंद लिया।

इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया और अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे से गले लगकर होली की बधाई दी। होली पर कई लोगों ने पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में जाकर मत्था टेका।