Home India City News विदेशी युवती छेड़छाड़ मामले में चालान पेश, इलेक्ट्रीशियन को जेल भेजा

विदेशी युवती छेड़छाड़ मामले में चालान पेश, इलेक्ट्रीशियन को जेल भेजा

0
विदेशी युवती छेड़छाड़ मामले में चालान पेश, इलेक्ट्रीशियन को जेल भेजा
electrician held for molesting Spanish tourist in jodhpur hotel
electrician held for molesting Spanish tourist in jodhpur hotel
electrician held for molesting Spanish tourist in jodhpur hotel

जोधपुर। रातानाडा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरी विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की घटना के तीसरे दिन ही चालान अदालत में पेश कर दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी इलेक्ट्रीशियन को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। उसने विदेशी महिला को सेक्स के लिए प्रपोज किया था।

पुलिस ने बताया कि स्पेन की रहने वाली 33 वर्षीय एक महिला पांच सितम्बर को जोधपुर आई थी। वह होटल में रूकी थी। मंगलवार रात में उसके कमरे में लाइट नहीं जलने पर होटल स्टाफ को सूचित किया।

इस पर होटल के इलेक्ट्रीशियन झुंझुनं के चिडावा का रहने वाला छोटेलाल पुत्र उम्मेद प्रकाश जाट कमरे पर आया। उसने लाइट ठीक करते समय महिला पर्यटक को शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया और मजबूर करने के लिए अर्द्ध नग्न हो गया।

इस पर महिला ने उसे डांट डपट कर भगा दिया। बुधवार सुबह महिला पर्यटक का गाइड होटल पहुंचा तब उसने गाइड को रात की घटना की जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने मैनेजर को शिकायत की। फिर वे रातानाडा पुलिस थाना पहुंचे।

यहां पुलिस ने लज्जाभंग का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। उस पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को अदालत के आदेश पर जेल भिजवा दिया। वहीं शुक्रवार को अदालत में चालान भी पेश कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में जर्मनी से जोधपुर घूमने आई एक महिला के साथ ऑटो चालक और उसके साथी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उस मामले में भी तीन दिन में अनुसंधान पर जांच रिपोर्ट पेश कर दी थी।

न्यायालय ने महज सोलह दिन में ही मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुना देश में एक नजीर पेश की थी।