Home Breaking मुरादाबाद में लड़की ने सरेराह मनचले को पीटा

मुरादाबाद में लड़की ने सरेराह मनचले को पीटा

0
मुरादाबाद में लड़की ने सरेराह मनचले को पीटा
Eve-teaser beaten up on road by girl in Moradabad
Eve-teaser beaten up on road by girl in Moradabad
Eve-teaser beaten up on road by girl in Moradabad

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मनचले से पिछले छह महीने से परेशान लड़की ने शुक्रवार को सिविल लाइन इलाके में उसे बुला कर सरेआम बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया और पीटते हुए एसएसपी कार्यालय ले गई।

लड़की का आरोप है कि युवक उसे पिछले छह महीने से फोन कर तंग कर रहा था और उससे अश्लील बातें करता था। युवक को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की बीए की छात्रा है।

ऐसा गांव जहां पुरुषों का जाना हैं मना
सबसे महंगा और आलीशान होटल ,आप भी देखिए

लड़की इस मनचले से इतना परेशान हो गई थी कि उसने अपना गुस्सा सरेराह उस पर लात और थप्पड़ जड़ कर उतारा। साथ ही उसे खींचते हुए एसएसपी ऑफिस तक ले गई।

एसएसपी ऑफिस से उस मनचले को सिविल लाइन थाने ले जाया गया है। फिलहाल मनचला पुलिस हिरासत में है। वह अपनी बेगुनाही की दुहाई भी दे रहा है।