Home Azab Gazab कसूर था प्यार करना, पिता ने काट दी जीभ

कसूर था प्यार करना, पिता ने काट दी जीभ

0
कसूर था प्यार करना, पिता ने काट दी जीभ
एक पिता ही हैवान बन बैठा और...
tongue
कैनिंग। पश्चिम बंगाल में एक पिता ही हैवान बन बैठा और उसने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। लड़की का “कुसूर” सिर्फ इतना था कि वह किसी से प्यार करती थी।पुलिस के अनुसार 24 दक्षिण परगना जिले के धौलाहाट थाना के अधरमाणिक गांव में नौवीं की छात्रा का एक युवक से प्रेम संबंध था। लड़की के पिता मंसूर अली लश्कर इससे खफा था।

पिता की हिदायत के बावजूद लड़के से रिश्ता रखने से नाराज लश्कर ने शनिवार रात लड़की का गला घोंटने का प्रयास किया। सिर पर डंडे से प्रहार किया और फिर धारदार हथियार से उसकी जीभ काट दी।

बेहोश लड़की को खेत में फेंक दिया गया। इस दौरान दो स्थानीय लोगों ने लड़की को पकड़ रखा था। सुबह गांव के लोगों ने उसे देखा और गंभीर हालत में डायमंड हार्बर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here