Home World Asia News भारत के साथ दुनिया भर में मनाया गया विश्व योग दिवस

भारत के साथ दुनिया भर में मनाया गया विश्व योग दिवस

0
भारत के साथ दुनिया भर में मनाया गया विश्व योग दिवस
first international Yoga Day celebrated around the world
first international Yoga Day celebrated around the world
first international Yoga Day celebrated around the world

नई दिल्ली। भारत के साथ दुनिया भर में रविवार को विश्व योग दिवस मनाया गया। पहले योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां दिल्ली के राजपथ पर 40,000 लोगों के साथ योग किया। वहीं देश के विभिन्न राज्यों में लोगों ने बड़ी संख्या में योग में भाग लिया।

इस दौरान मुस्लिम संगठनों के विरोध के कारण सूर्य नमस्कार को प्रमुख आसनों में शामिल नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत में जहां कुछ मुस्लिम संगठनों के विरोध के कारण सूर्य नमस्कार को प्रमुख आसनों में शामिल नहीं किया गया।

first international Yoga Day
first international Yoga Day celebrated around the world

वहीं ताइवान में सूर्य नमस्कार भी योग का हिस्सा रहा। इसके अलावा न्यूजीलैंड, सिडनी, चीन, मलेशिया जैसे देशों में योग के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सियाचिन में तैनात इंडियन आर्मी के जवानों ने भी योग किया। वहीं, आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विराट पर भी इंडयिन नेवी के जवानों ने योग अभ्यास किया।

 

first international Yoga Day
first international Yoga Day celebrated around the world

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एस कर ने एक के बाद एक कई फोटो ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इन चित्रों में सिचाचिन में बर्फ पर जवान चटाई बिछा कर योग करते नजर आ रहे थे।

वहीं कक्ष के रण से लेकर विभिन्न सैन्य ठिकानों पर जवानों ने योग का अभ्यास किया। रक्षा मंत्री स्वयं सैन्य अधिकारियों के साथ योग करते देखे गये। इसके साथ ही तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भी राजपथ पर योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

first international Yoga Day
first international Yoga Day celebrated around the world

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने विश्व योग दिवस मनाया। उच्चायोग की ओर से  योग करते हुए लोगों के चित्र ट्वीट किए गए। पाकिस्तान के कराची, इस्लामाबाद और लाहौर में भी कई स्थानों पर योग का आयोजन होने वाला था लेकिन आतंकियों की धमकी के कारण आयोजन रद्द कर दिए गए थे।

 

Prime Minister Narendra Modi leads yoga day, india attempts world record
Prime Minister Narendra Modi leads yoga day, india attempts world record

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां दिल्ली के राजपथ पर 40,000 लोगों के साथ योग किया। वहीं देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में केंद्र सरकार के मंत्रियों ने भी विश्व योग दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

first international Yoga Day
first international Yoga Day celebrated around the world

योग दिवस से कार्यक्रमों में कोलकाता में दूर संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, शिमला में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह,राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और गुजरात में मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने अपने सहयोगियों और लोगों के साथ विश्व योग दिवस में भाग लिया।

आनंदीबेन पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूरे गुजरात में 1.25 करोड़ लोगों ने पहले विश्व योग दिवस में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here