Home Chhattisgarh जिंदा मछली गले में फंसी, करना पड़ा आपरेशन

जिंदा मछली गले में फंसी, करना पड़ा आपरेशन

0
जिंदा मछली गले में फंसी, करना पड़ा आपरेशन

fish

जगदलपुर। लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के धुरागांव में गांव के तालाब में लोग मछली पकड़ रहे थे। जिसमे ग्रामीण कुरसों भी शामिल था।

ग्रामीण रिवाज के अनुसार मछली पकडऩे की हड़बड़ी में कुरसों ने भी एक मछली पकड़ी और उसे मारने के लिए उसके सिर को अपने दांतों से कुचलना चाहा, लेकिन मछली उसके गले में फंस गई। जिससे उसकी हालत खराब हो गई।

ग्रामीणों ने तत्काल 108 की सहायता से कुरसों को मेकाज उपचार के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर ग्रामीण के गले से मछली निकाली।