Home Northeast India Assam ऊपरी असम के 100 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित

ऊपरी असम के 100 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित

0
ऊपरी असम के 100 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित
Flash floods in Upper Assam, More than 100 villages affected
Flash floods in Upper Assam, More than 100 villages affected
Flash floods in Upper Assam, More than 100 villages affected

गुवाहाटी। उपरी असम के विभिन्न जिलों के लगभग 100 से अधिक गांव हाल में हुई भारी बरसात के बाद आई बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं।

मिली जाकनारी के अनुसार शनिवार तक ऊपरी असम के लखीमपुर, तिनसुकिया, शिवसागर, धेमाजी, जोरहाट जिले सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं ब्रह्मपुत्र नद व उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

बीते कुछ दिलों से ऊपरी असम व पड़ोसी राज्य अरुणाचल में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए हैं।

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन नदियों का जलस्तर बढ़ रहा हैं उनमें ब्रह्मपुत्र व उसकी सहायक नदियां भोगदोई, झांसी, काकोडुंगा एवं धनसिरी शामिल हैं। जोरहाट जिले में नदिया खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिले के 35 गांवों के लगभग छह हजार लोग बाढ़ से प्रभावित होने का अनुमान लगाया गया है।

बाढ़ का पानी जोरहाट जिले के ना-अली रोड के ऊपर से बह रहा है। वहीं बाढ़ के पानी में पूरी तरह से डूबने वाले इलाकों में जोरहाट के लिचूबारी के साथ ही दिनेश नगर, मानिक नगर, लिचूबारी कालोनी एवं क्लब रोड शामिल हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क व ऊंचाई वाले स्थानों पर लगभग 30 अस्थायी सहायता शिविर लगाए गए हैं। वहीं जानवरों के लिए आश्रय बनाए गए हैं।