Home Northeast India Assam बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच असम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न

बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच असम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न

0
बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच असम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न
flooded assam celebrates 71st Independence Day
flooded assam celebrates 71st Independence Day
flooded assam celebrates 71st Independence Day

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाया गया। राज्य में बाढ़ से 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने खानापारा में पशुचिकित्सा कॉलेज के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में तिरंगे फहराए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलेरेंस की नीति अपनाई है ताकि सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाई जा सके।

flooded assam celebrates 71st Independence Day
flooded assam celebrates 71st Independence Day

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है और इसी के परिणामस्वरूप कई घोटालों का पर्दाफाश हुआ है। इन्हीं प्रयासों से सरकारी कामकाज में भ्रष्टाचार घटा है और पारदर्शिता बढ़ी है।

सोनोवाल ने यह भी कहा कि उनका प्रशासन असम समझौते को लागू करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

सोनोवाल ने कहा कि नागरिकों के राष्ट्रीय पंजीकर (एनआरसी) के उन्नयन के लिए नए कदम उठाए गए हैं ताकि हम राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों का पता लगाकर उन्हें निर्वासित कर सकें।

सोनोवाल ने भयावह बाढ़ का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के प्रभावितों की मदद के प्रयास कर रही है।

स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान गुवाहाटी में हजारों की संख्या में लोग साइकिल, मोटरसाइकिल से झंडा लहराते हुए सड़कों पर उतरे। राज्य में बीते कुछ दिनों से बाढ़ की वजह से 25 जिलों के 3,000 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं।