Home India City News मजदूर की बेटी से दबंग ने करा रेप, जिंदा जलाया

मजदूर की बेटी से दबंग ने करा रेप, जिंदा जलाया

0
girl raped
girl raped and rapist set her on fire alive in barely

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। एक मजदूर की बेटी के साथ गांव के एक दबंग ने पहले तो दुष्कर्म किया, फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसी किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।…

पुलिस के अनुसार, फरीदपुर गांव में रहने वाले मजदूर की 17 साल बेटी सोमवार सुबह घर में अकेली थी। गांव के मैसर अली उर्फ कुन्नू ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया और शोर मचाया तो उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को कमरे में बंद कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

हद तो तब हो गई जब आरोपी ने किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आस-पड़ोस के लोगों ने जब घर के ऊपर से धुआं उठता देखा तो दरवाजा तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

एसएसपी जे. रवींद्र गौड़ ने घटनास्थल का मुआयना और मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दबंग कुन्नू को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here