Home Headlines शादी का झांसा देकर 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म

0
शादी का झांसा देकर 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म
17 years old girl raped on pretext of marriage in jaipur
17 years old girl raped on pretext of marriage in jaipur
17 years old girl raped on pretext of marriage in jaipur

जयपुर। मोतीडूंगरी थाना इलाके में एक किशोरी ने मकान मालिक के बेटे के खिलाफ शादी का झांसा देकर देहशोषण का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि मोतीडूंगरी कच्ची बस्ती में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने मामला दर्ज करवाया है कि वह परिजनों के साथ किराये से रहती है।

मकान मालिक के बेटे ने करीब दो साल पहले उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

पीडि़ता ने आरोपी को शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।