Home India City News पत्नी से पीडि़त पति ने खाया जहर

पत्नी से पीडि़त पति ने खाया जहर

0
पत्नी से पीडि़त पति ने खाया जहर

suicide. 1jpg
उदयपुर। एमबी चिकित्सालय में मंगलवार रात्रि को पत्नी से पीडि़त होकर जहर खा लेने पर एक युवक को भर्ती करवाया गया। यह बेदला के तलाई क्षेत्र का मामला है। युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इस युवक के भाई ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ आए दिन मारपीट करने तथा परेशान करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार भवानीसिंह कच्छावा (34) ने बीती रात जहर खा लिया। इस पर उसके परिजनों ने उसे एमबी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। भवानी सिंह के भाई दिनेश ने बताया कि 15 साल पहले भवानी सिंह की शादी चित्तौड़ के गांधीनगर निवासी आशा से हुई थी। भवानीसिंह के दो बेटे हुए थे, जिनमें एक  छह साल का और दूसरा छह महीने का है। इन बच्चों के बाद भवानी सिंह ने नसबंदी करवा ली, लेकिन पिछले कुछ माह में दोनों बेटों की मौत हो गई। इससे वह परेशान रहता था। पत्नी से भी उसका झगड़ा होना शुरू हो गया। उसने बताया कि  चार अप्रेल को आशा की दो बहनें, भाई और अन्य परिजन भवानी सिंह के घर पर आए और उसे नपुसंक कहते हुए उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में सुखेर थाने में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने आशा के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय भवानी सिंह को ही 151 में बंद कर दिया। पांच अप्रेल को पुलिस ने उसे छोड़ा। इसके बाद आशा अपने पीहर चली गई, जहां चित्तौड़ महिला थाने में भवानी सिंह के खिलाफ प्रताडऩा का मामला दर्ज करवा दिया। इन सभी कारणों से परेशान होकर भवानी सिंह ने बीती रात जहर खा लिया। डॉक्टरों ने भवानी सिंह की हालत चिंताजनक बताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here