Home Breaking हिमाचल के कांगड़ा में स्कूली छात्रा से रेप, 3 आरोपी अरेस्ट

हिमाचल के कांगड़ा में स्कूली छात्रा से रेप, 3 आरोपी अरेस्ट

0
हिमाचल के कांगड़ा में स्कूली छात्रा से रेप, 3 आरोपी अरेस्ट
Himachal : 13 year old schoolgirl gangraped by three in Kangra
Himachal : 13 year old schoolgirl gangraped by three in Kangra
Himachal : 13 year old schoolgirl gangraped by three in Kangra

धर्मशाला। कांगड़ा में आठवीं कक्षा में पढऩे वाली एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला मंगलवार देर रात का है।

बताया जा रहा है कि रेप के आरोपी नाबालिग 13 वर्षीय बच्ची को पहले गोपालपुर चिडिय़ाघर में घुमाने के लिए ले गए उसके बाद कच्छियारी नाम स्थान पर उसके साथ रेप किया।

पुलिस को जब तक इस बात का पता चला तो उसके बाद तत्काल कार्रवाई में तीन को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची का परिवार कांगड़ा में रहता है। मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पीडि़त छात्रा का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस उसे सिविल अस्पताल ले गई है।

आरोपी कच्छियारी के रहने वाले बताए जाते हैं। उनमें एक चालक है जिसकी उम्र 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है, जबकि दो अन्य युवक उसके साथी हैं।