Home Breaking मेरठ में पुलिस ने हिन्दू वाहिनी कार्यालय कराया बंद

मेरठ में पुलिस ने हिन्दू वाहिनी कार्यालय कराया बंद

0
मेरठ में पुलिस ने हिन्दू वाहिनी कार्यालय कराया बंद

Hindu yuva Vahini

मेरठ। सरधना में दूसरे धर्म के धार्मिक स्थल की दीवार पर नारे लिखकर माहौल बिगाडऩे का प्रयास करने के शक में पुलिस ने बीती रात्रि हिन्दू वाहिनी संगठन के कार्यालय को बंद करा दिया। इससे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

दुल्हेंडी के पर्व पर नगर के मोहल्ला तगायान स्थित दूसरे धर्म के धार्मिक स्थल पर कुछ असमाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक नारे लिख दिए थे, जिसकी भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद वहां मौजूद युवकों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया था।

इसी धार्मिक स्थल के सामने डा. ओमकुमार पुंडीर का मकान खाली पड़ा हुआ था, जिसमें कुछ माह पूर्व हिन्दू वाहिनी संगठन से जुड़े कुछ युवकों ने अपना कार्यालय बना लिया था। बताया जाता है कि हिन्दू वाहिनी संगठन से जुड़े युवको ने ही धार्मिक स्थल की दीवार पर नारे लिखे थे।

जिसके चलते पुलिस ने मकान मालिक से बात की और मकान मालिक ने रातों रात मकान खाली कराने के साथ हिन्दू वाहिनी कार्यालय के बोर्ड पर भी रात में ही पेंट करा दिया।