Home India City News सल्लू को सजा होते ही मां रोई, प्रीति, सोनाक्षी, संगीता ने संभाला

सल्लू को सजा होते ही मां रोई, प्रीति, सोनाक्षी, संगीता ने संभाला

0
सल्लू को सजा होते ही मां रोई, प्रीति, सोनाक्षी, संगीता ने संभाला
hit and run case : salman khan's family shattered, mother salma unwell
hit and run case : salman khan's family shattered, mother salma unwell
hit and run case : salman khan’s family shattered, mother salma unwell

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और सोनाक्षी सिन्हा साल 2002 के हिट एंड रन मामले में सलमान खान को कोर्ट से सजा सुनाए जाने के तुरन्त बाद अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेट्स पहुंची।

इन दोनों अभिनेत्रियों के अलावा सलमान की पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी भी अभिनेता के घर सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल हैं। सलमान के घर के बाहर बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले भी जमा हो गए। शाहरूख खान मंगलवार रात सलमान से मिलने उनके घर गए थे।

फैसले के बाद रो पड़ी सलमान की मां

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मां सलमा खान हिट एंड रन मामले में फैसला आने के बाद रो पड़ी।

सलमान खान मां के बहुत करीब हैं और बुधवार सुबह घर से कोर्ट जाने के लिए निकलने से पहले वह अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में मां के गले लगे थे।

इस फैसले के बाद सलमा रो पड़ी। फैसल के तुरन्त बाद सलमान के घर पहुंची अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने उनकी मां को ढांढस बंधाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here