Home Breaking हिमाचल प्रदेश : मनाली में विदेशी महिला से गैंगरेप

हिमाचल प्रदेश : मनाली में विदेशी महिला से गैंगरेप

0
हिमाचल प्रदेश : मनाली में विदेशी महिला से गैंगरेप
Hmachal Pradesh : israeli women gangraped in Manali
Hmachal Pradesh :  israeli women gangraped in Manali
Hmachal Pradesh : israeli women gangraped in Manali

मनाली। हिमाचल की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में एक विदेशी इस्राइली महिला से गैंग रेप का मामला उजागर हुआ है। मामला सामने आने के बाद महिला का मनाली में मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला से मिली सूचना के अनुसार आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है। कुल्लू जिला के पुलिस अधीक्षक पदम चन्द के अनुसार मामले की जानकारी इस्राइली दूतावास को दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल की विस्तृत रिपोर्ट के लिए महिला को कुल्लू से मण्डी और अब मण्डी से सुंदरनगर ले जाया गया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह मनाली से केलांग की ओर जा रही थी। रविवार तडक़े करीब साढ़े तीन बजे मनाली बस अड्डा में लिफ्ट लेने को पहुंची थी। इस दौरान उसे कोई भी वाहन नहीं मिला।

बाद में एक अज्ञात वाहन में सवार छह लोगों ने उसे अपने वाहन में बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

कुल्लू पुलिस ने बताया कि मामला कुल्लू से मनाली जाते समय ब्यास के लेफ्ट बैंक पर एक गांव में हुआ है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। पुलिस सम्बंधित वाहन की भी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि 2013 में भी एक अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप हुआ था। उस महिला ने भी किसी से लिप्ट ली थी। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। अब फिर से मनाली में विदेशी महिला से गैंगरेप होने से देवभूमि कुल्लू व पर्यटन नगरी का नाम दुनिया भर में बदनाम हुआ है।