Home Azab Gazab हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रैड पिट ने खरीदी 50 लाख पाउंड की घड़ी

हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रैड पिट ने खरीदी 50 लाख पाउंड की घड़ी

0
हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रैड पिट ने खरीदी 50 लाख पाउंड की घड़ी
hollywood superstar Brad Pitt paid this much money for a wristwatch
hollywood superstar Brad Pitt paid this much money for a wristwatch
hollywood superstar Brad Pitt paid this much money for a wristwatch

मुंबई। हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रैड पिट अपनी शौहरत और लाइफस्टाइल के बलबूत एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने एक घड़ी करीब पचास लाख पाउंड में खरीदी है।

हॉलीवुड अभिनेता जार्ज क्लूनी और टॉम क्रूज अपने शाही लाइफस्टाइल, शानदार विला और कई चीजों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, लेकिन हाल ही में इन रइसों की लिस्ट में ब्रैड पिट लेटेस्ट रिची रिच बन गए हैं।

हाल ही में ब्रैड पिट ने एक शानदार घड़ी खरीदी है जिसकी कीमत 5 मीलियन पाउंड बताई जा रही है।

लग्जरी और एंटीक घडिय़ों के दीवाने ब्रैड ने इस घड़ी को जिनेवा में शाही घडिय़ों की नीलामी के दौरान खरीदा है।

इस घड़ी की कीमत मूल रूप से करीब 460,000 पाउंड बताई गई लेकिन इस घड़ी की डिमांड के चलते इसे आखिरकार पचास लाख पाउंड में खरीदा गया।

इस घड़ी के नीलामी घर के मुताबिक घडिय़ों की नीलामी में खरीदी गई अबतक की घडिय़ों में यह ज्यादा कीमत पर बिकने वाली घड़ी है।

यह पहली बार नहीं है जब ब्रैड पिट ने इस तरह की महंगी घड़ी खरीदी है इससे पहले भी ब्रैड अपनी एक्ट्रेस पत्नी एंजेलिना जोली को शादी के समय दुनिया की सबसे महंगी घड़ी गिफ्ट कर चुके हैं, जिसकी कीमत लगभग 250,000 पाउंड थी।