Home Rajasthan Barmer राजस्थान : जवानों का मनोबल बढ़ाने मुनाबाव सीमा पर पहुंचे राजनाथ सिंह

राजस्थान : जवानों का मनोबल बढ़ाने मुनाबाव सीमा पर पहुंचे राजनाथ सिंह

0
राजस्थान : जवानों का मनोबल बढ़ाने मुनाबाव सीमा पर पहुंचे राजनाथ सिंह
Home Minister rajnath Singh visits western outskirts in Munabao
Home Minister rajnath Singh visits western outskirts in Munabao
Home Minister rajnath Singh visits western outskirts in Munabao

जयपुर/बाडमेर। पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद भारत- पाक सीमा पर उपजे तनाव के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह पश्चिमी सरहद मुनाबाव पहुंचे।

शनिवार को सुबह 11.10 बजे वे जैसलमेर से मुनाबाव पहुंचे। उनके साथ गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू भी हैं। राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने उनकी अगवानी की।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर तैनात जवानों से गर्मजोशी से मुलाकात की और उनकी हौसला अफजाही की। उन्होंने सीमा चौकी पर जवानों व अधिकारियों से उनके हालचाल की जानकारी भी ली।

उन्होंने पश्चिमी सीमा सहित पूरे देश में सुरक्षा इंतजाम को मजबूत बताते कहा कि भारत विश्व के मजबूत राष्ट्रों में से है। जवान फिक्र नहीं करें।

पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना का मनोबल मजबूत हुआ है।

गृहमंत्री ने कहा हम हर मामले में सक्षमता के साथ खड़े हैं। उन्होंने जवानों से बातचीत भी की। सीमा सुरक्षा में लगे अधिकारियों से पश्चिमी सीमा पर हो रही गतिविधियों की जानकारी भी उन्होंने ली।

https://www.sabguru.com/indo-pakistan-border-completely-sealed-dec-2018-rajnath-singh/