Home Latest news सर्दियों में कैसे दिखे स्टाइलिश!

सर्दियों में कैसे दिखे स्टाइलिश!

0
सर्दियों में कैसे दिखे स्टाइलिश!
how look good in winter wedding season
how look good in winter wedding season
how look good in winter wedding season

सर्दियों में होने वाली शादी में हमेशा यही फ़िक्र रहती हैं की कैसे अपने आप को बेहतर बनाने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। आधुनिक समय की दुल्हनों के पास हीरे की पेंडेंट और ड्रॉप ईयररिंग जरूर होने चाहिए। आधुनिक महिलाओं के आभूषणों के बॉक्स की शोभा बढ़ाने वाले गहनों के बारे में जानने की जरूरत हैं।

सोने के ब्रेसलेट भी देगा आपको स्मार्ट लुक : ड्रॉप ईयररिंग (बूंदे वाले) या बालियां पश्चिमी परिधानों के साथ-साथ भारतीय परिधानों पर भी जंचते हैं। बूंदे वाले कान के टॉप्स आजकल नए फैशन ट्रेंड हैं। आप रंगीन स्टोंस से बने ईयररिंग को भी भारतीय परिधानों को साथ पहन सकती हैं।

हीरे की पेंडेंट लगाता है महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद : बेहद खूबसूरत डिजाइनों में उपलब्ध हीरे के पेंडेंट ने पारंपरिक हार को एक नया रूप दे दिया है। महिला के पास यह जरूर होना चाहिए। प्लेटिनम रंग के साथ व्हाइट और पीले सोने के संयोजन में बेहद खूबसूरत हीरे के पेंडेंट उपलब्ध है, जो हल्के होते हैं और इन्हें रोज पहना जा सकता है। आजकल रंगीन स्टोन्स और अमेरिकन डायमंड के भी सुंदर आभूषण प्रचलन में हैं। प्लेन मोटे सोने के कंगन व चूडिय़ों का जमाना लद चुका है। आजकल हीरा जडि़त कुंदन के काम वाले कंगन और चूडिय़ां महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।