Home Azab Gazab आस्था : फ्रिज में प्रकटे बाबा अमरनाथ बर्फानी

आस्था : फ्रिज में प्रकटे बाबा अमरनाथ बर्फानी

0
आस्था : फ्रिज में प्रकटे बाबा अमरनाथ बर्फानी
ice Shivling like Amarnath in refrigerator jhansi
ice Shivling like Amarnath in refrigerator jhansi
ice Shivling like Amarnath in refrigerator jhansi

झांसी। भारत को यूं ही आस्था का देश नहीं कहा जाता। भले ही विज्ञान इसे अंधविश्वास का नाम देता रहे लेकिन आस्था के चलते लोगों को उनके भगवान कहीं भी नजर आ जाते हैं।

ऐसा ही एक चमत्कार नगर के मेहंदीबाग काॅलोनी में देखने को मिला जहां मुन्ना लाल साहू और उनके परिजन फ्रिज में बाबा अमरनाथ बर्फानी के प्रकट होने का दावा कर रहे हैं। पिछले दो सप्ताह से उनके घर बाबा के दर्शनार्थियों का तांता लगा है।

मुन्ना लाल साहू विकास भवन में अर्थ एवं संख्या विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुमन एक आस्तिक महिला हैं। मुन्ना लाल भले ही मां की भक्ति में विश्वास रखते हों किन्तु उनकी पत्नि शिव भक्त है।

मुन्ना और उनकी पत्नी की मानें तो गुरु पूर्णिमा के एक दिन पूर्व उन्हें रात करीब ढाई बजे फ्रिज के आईस बाॅक्स में बाबा अमरनाथ का शिवलिंग दिखाई दिया। और तब से वहां मोहल्ले समेत आस पास के क्षेत्रवासियों का आना जाना लगा हुआ है। लोग रोज भजन कीर्तन आदि कराने में व्यस्त हैं।

घर बना शिवालय

मुन्ना का घर अब शिवालय में तब्दील हो गया है। जो भी आता है मुन्ना उसे शिव महिमा सुनाने में व्यस्त रहता है। जो भी आता है उसे वह बिना प्रसाद के वापस नहीं जाने देता। वहीं उसकी शिवभक्त पत्नि सुबह से शाम तक लोगों को शिवकृपा की यह कहानी दोहराते नहीं थकती।

बस मेरे बच्चों की और सुन ले भगवान!

सुमन की मानें तो इन 12-15 दिनों में उसने भोलेनाथ की कृपा का प्रत्यक्ष अनुभव किया है। उसने बताया कि अभी हाल ही में मोहल्ले के उसके मिलने वाले उमेश कुशवाहा ने एक प्रापर्टी डीलर से किस्तों पर प्लाॅट खरीदने की सलाह उससे ली थी। उसने भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए उसकी बड़ी बेटी से लाॅटरी की पर्ची डलवा दी। और महज पांच हजार में उसे लाॅटरी से प्लाॅट मिल गया। उसने फ्रिज खोलकर शिवलिंग के पैर छूकर कहा बस अब हमारे बेटे सत्यम और शिवम की भी नौकरी लगवा दो भगवान!

कभी नहीं किए थे दर्शन

दंपती का कहना है कि कभी अमरनाथ यात्रा तो उनके भाग्य में दिखाई नहीं देती थी। इसलिए वह लोग दर्शन के लिए बहुत लालायत रहते थे। भोलेबाबा का चमत्कार हो गया और उन्होंने फ्रिज में ही दर्शन दे दिए।