Home Latest news राजसमंद : मुंह के बल बाल्टी में गिरा दो साल का मासूम, मौत

राजसमंद : मुंह के बल बाल्टी में गिरा दो साल का मासूम, मौत

0
राजसमंद : मुंह के बल बाल्टी में गिरा दो साल का मासूम, मौत

राजसमंद। राजसमंद जिले के लसानी गांव में गुरुवार को एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। दो वर्षीय कार्तिक अपने घर के आंगन में खेल रहा था। उसी समय आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी में उत्सुकतावश झांका।

उसे पानी में अपना चेहरा दिखा तो वह बाल्टी पर झुक कर उसे निहारने लगा। इसी दौरान वह पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिर गया। बाल्टी में गिरने से उसकी सांसें रुक गई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद परिवार के साथ ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। यह दर्दनाक घटना लसानी गांव की न्यू कॉलोनी में रहने वाले नरेश कुमार सोनी के पुत्र के साथ हुई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।