Home Breaking कोटा से जोधपुर आया, ममेरी बहन से रेप किया और भाग छूटा

कोटा से जोधपुर आया, ममेरी बहन से रेप किया और भाग छूटा

0
कोटा से जोधपुर आया, ममेरी बहन से रेप किया और भाग छूटा
innocent girl raped by cousin brother in jodhpur
innocent girl raped by cousin brother in jodhpur
innocent girl raped by cousin brother in jodhpur

जोधपुर। रातानाडा पाबूपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की मासूम पुत्री से उसके भाणजे ने दुष्कर्म किया। वह दो दिन पहले ही जोधपुर आया और फिर कोटा भाग निकला।

घटना की जानकारी बुधवार देर शाम होने पर गुरुवार सुबह पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम कोटा भेजी जाएगी। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। अनुसंधान जारी है।

मूलत: कोटा हाल पाबूपुरा स्थित अपने ससुराल में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में सुबह रिपोर्ट दी कि 10 अप्रेल को उसका भांजा कोटा के इंद्रा गांधी नगर निवासी प्रमोद पुत्र हजारी भाई मिलने के लिए उसके ससुराल पाबूपुरा आया था।

बुधवार को ही वह पुन: कोटा चला गया। बुधवार शाम को इस व्यक्ति की छह साल की बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की। इस पर बच्ची को उम्मेद अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने बच्ची से दुष्कर्म होने की बात कही। इस पर बच्ची ने परिजन को बताया कि प्रमोद ने उससे गलत काम किया।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि पीडि़त व्यक्ति गुरुवार सुबह थाने पहुंचा और अपने भांजे प्रमोद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस की टीम कोटा के लिए रवाना की जा सकती है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है, अनुसंधान जारी है।