Home India City News हिन्दू विश्वकोष के अंतरराष्ट्रीय संस्करण का लोकार्पण

हिन्दू विश्वकोष के अंतरराष्ट्रीय संस्करण का लोकार्पण

0
international edition of encyclopedia of hinduism launches
international edition of encyclopedia of hinduism launches

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने हिन्दू धर्म, संस्कृति, सभ्यता और जीवन दर्शन के विश्व कोष एनसाईक्लोपीडिया आफ हिन्दुईज्म के अंतरराष्ट्रीय संस्करण का शुक्रवार को लोकर्पण किया।….

इस अवसर पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और स्वामी चिदानंद सरस्वती और पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित कई देशों के गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह में अकाल तख्त के मुख्य जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, आल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष उमर अहमद इलियासी, पंतजलि योगपीठ के स्वामी रामदेव, देव संस्कृत विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रणव पांडया, अहिंसा विश्व भारती के लोकेश मुनि और विश्व कोष की प्रबंध संपादक साध्वी भगवती सरस्वती तथा फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय भी शामिल हुए।

विश्व कोष के विमोचन के बाद डॉ. अंसारी ने कहा कि जानकारी को सबूतों के साथ पेश करना समय की जरूरत है और यह इसकी जरूरत पूरी करता है। भागवत ने कहा कि हिन्दू धर्म के बारे में कई भ्रांतियां है और यह ग्रंथ इन्हें दूर करने में सहायक होगा। इसका लाभ भारतवंशी लोगों और नई पीढ़ी को मिलेगा।
यह विश्व कोष 11 खंडों में है और अंग्रेजी में लिखा गया है। इसमें हिन्दू धर्म के इतिहास, विज्ञान, कला, राजनीति, वास्तु, अध्यात्म, दर्शन, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here