Home India City News महिला से लिफ्ट में छेड़छाड़, इराकी नागरिक अरेस्ट

महिला से लिफ्ट में छेड़छाड़, इराकी नागरिक अरेस्ट

0
iraqi man held for  molesting two women in gurgaon hospital
iraqi man held for molesting two women in gurgaon hospital

गुड़गांव। गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में दो महिलाओं के साथ छोड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक 42 वर्षीय इराकी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

इराक पुलिस में ड्राइवर के रूप में कार्यरत मुस्ताक मुनीर शाकिर अल्सफ पर सोमवार रात सेक्टर-51 स्थित एक अस्पताल की लिफ्ट में एक 45 वर्षीय महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप है।

सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि यहां के सेक्टर पांच में रहने वाली एक महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। उस पर इरादतन महिला की शालीनता भंग करने का आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी इराकी नागरिक अपने चाचा के साथ यहां आया था, जिनका इसी अस्पताल में बीते एक महीने से कैंसर का इलाज चल रहा है। पीडित महिला के बेटे का भी इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीडित महिला ने मामले की शिकायत पहले अस्पताल की ही एक महिला सुरक्षाकर्मी से की। महिला सुरक्षाकर्मी ने बताया कि वह भी उस व्यक्ति का शिकार हुई है।

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इराकी नागरिक को जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।