Home Entertainment Dil Ki Baat महिलाओं के लिए ना कहना महत्वपूर्ण है : जोए सालदाना

महिलाओं के लिए ना कहना महत्वपूर्ण है : जोए सालदाना

0
महिलाओं के लिए ना कहना महत्वपूर्ण है : जोए सालदाना
it's important to say no : zoe Saldana
it's important to say no : zoe Saldana
it’s important to say no : zoe Saldana

लंदन। अभिनेत्री जोए सालदाना ने कहा है कि महिलाओं के लिए ना कहना सीखना महत्वपूर्ण है।

फीमेल फस्र्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय स्टार ने कहा कि वह लंबे समय से महसूस कर रही हैं कि इसे स्वीकार करने की बजाए इन चीजों का महत्व कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के रूप में हमें ‘ना’ शब्द के साथ अत्यधिक सहजता महसूस करना सीखना होगा।

‘ना’ शब्द अत्यधिक सकारात्मक है शब्द है जो एक महिला होने के नाते हमें पता चल जाएगा क्योंकि आप महिला के रूप में जन्म लेती हैं… औसत आधार पर आपको पुरूष के मुकाबले कई सारे बाधाओं से गुजरना होता है।

उन्होंने कहा कि अगर आप ‘ना’ शब्द के साथ सहज नहीं होती हैं तो आप बहुत नाखुश व्यक्ति होंगे। ऐसा करने में मुझे कई साल लग गए। मेरे पेशेवर जीवन में ‘ना’ कहना सीखना सौभाग्य की बात नहीं है बल्कि सिद्धांत पर आधारित है।