Home Bihar नड्डा राजस्थान, माथुर उत्तरप्रदेश, यादव बिहार के प्रभारी

नड्डा राजस्थान, माथुर उत्तरप्रदेश, यादव बिहार के प्रभारी

0

bjp

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने 28 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। …

अब जे पी नड्डा राजस्थान भाजपा के प्रभारी होंगे। इसी तरह ओम माथुर को उत्तर प्रदेश, भूपेंद्र यादव को बिहार, राजीव प्रताप रूडी को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश, प्रभात झा को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह दिनेश शर्मा को गुजरात, विनय सहस्त्रबुद्धे को मध्य प्रदेश, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल, डॉ अनिल कुमार को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।

नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्वस्त लोगों में से एक माने जाते हैं। उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़ाव रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी नड्डा का अच्छा संपर्क रहा है।  नड्डा वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद है। हिमाचल प्रदेश के वन व पर्यावरण और कानून मंत्री भी रहे हैं। पूर्व प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी के राज्यपाल नियुक्त होने के बाद तत्कालीन सह प्रभारी भूपेन्द्र यादव ही अब तक बतौर प्रभारी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

राजस्थान के ओमप्रकाश माथुर व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। माथुर को उत्तरप्रदेश और यादव को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है कि बिहार में अगले साल और उत्तरप्रदेश में साल 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों ही राज्यों में भाजपा सत्ता में नहीं हैं।

विनय सहस्रबुद्धे को मध्य प्रदेश, डा. अनिल जैन को हरियाणा, श्याम जाजू को उत्तराखंड और प्रो. रामशंकर कथेरिया को छत्तीसगढ़ और पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी तरह श््री सिद्धार्थनाथ सिंह को पश्चिम बंगाल, अरूण सिंह को केरल, पी मुरलीधर राव को कर्नाटक, महेंद्र सिंह को असम, डा. दिनेश शर्मा को गुजरात, एच राजा को केरल, पीके कृष्णदास को तेलंगाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राज्य प्रभारी

छत्तीसगढ़- महासचिव प्रो. रामशंकर कथेरिया

दिल्ली- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा

उत्तराखंड – श्याम जाजू

हिमाचल प्रदेश- श्रीकांत शर्मा

गुजरात- दिनेश शर्मा

दमन एवं द्वीव तथा दादर एवं नगर हवेली- पूनम महाजन

पश्चिम बंगाल – सिद्धार्थ सिंह

ओडिशा- अरूण सिंह

झारखंड – त्रिवेंद्र सिंह रावत