Home India City News जम्मू एवं कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल महिला की मौत

जम्मू एवं कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल महिला की मौत

0
जम्मू एवं कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल महिला की मौत
Jammu & Kashmir : injured woman dies in Pakistani firing
Jammu & Kashmir : injured woman dies in Pakistani firing
Jammu & Kashmir : injured woman dies in Pakistani firing

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुई एक महिला की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में घायल हुए तीन अन्य नागरिकों का इलाज जारी है। भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच अरनिया सेक्टर में पिछले तीन दिनों से भारी गोलीबारी हो रही है।

जम्मू जिले के अधिकारियों ने शनिवार को सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि अगर स्थिति खराब होगी तो उनके लिए अस्थाई आश्रय के लिए इंतजाम किए जाएंगे।