Home Breaking चाईबासा में टक्कर के बाद दो बसों में लगी आग, 8 की मौत

चाईबासा में टक्कर के बाद दो बसों में लगी आग, 8 की मौत

0
चाईबासा में टक्कर के बाद दो बसों में लगी आग, 8 की मौत
Jharkhand : 8 charred After two mini buses collide head on
Jharkhand : 8 charred After two mini buses collide head on
Jharkhand : 8 charred After two mini buses collide head on

रांची। चाईबासा के हाट गम्हरिया के निकट बुधवार को दो बसों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों में आग लग गई। शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख व घायलों को 20-20 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है।

हाट गम्हरिया के बालजोड़ी के पास दो तेज रफ्तार यात्री बसें तमन्ना और पार्वती आपस में टकरा गई। दोनों बसें विपरीत दिशा में जा रही थीं और उनमें आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर से बसों के तेल की टंकी फट गई और दोनों बसों में आग लग गई। इससे दोनों बसों में बैठे ड्राइवर तथा केबिन में बैठे लोग भी झुलस गए।

दुर्घटना में दोनों बसों के चालकों समेत 8 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल 20 यात्रियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी माइकल राज ने भी आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हादसे पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख व घायलों 20-20 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है।