Home Breaking दिल्ली के जेएनयू हॉस्टल में छात्रा से दुष्कर्म

दिल्ली के जेएनयू हॉस्टल में छात्रा से दुष्कर्म

0
दिल्ली के जेएनयू हॉस्टल में छात्रा से दुष्कर्म
JNU student allegedly raped in hostel by AISA activist
JNU student allegedly raped in hostel by AISA activist
JNU student allegedly raped in hostel by AISA activist

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की एक छात्रा ने पीएचडी कर रहे छात्र पर हॉस्टल के कमरे में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडिता ने वसंत कुंज थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय छात्रा की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि छात्रा की शिकायत के आधार पर जांच जारी है।

पुलिस आरोपी छात्र अनमोल की तलाश कर रही है। आरोपी छात्र जेएनयू में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का सक्रिय सदस्य है। आरोपी हॉस्टल का कमरा बंद कर फरार है।