Home Astrology जानें आपका सोमवार का राशिफल और शुभ संयोग

जानें आपका सोमवार का राशिफल और शुभ संयोग

0
जानें आपका सोमवार का राशिफल और शुभ संयोग
Monday horoscopes and auspicious coincidence
Monday horoscopes and auspicious coincidence
Monday horoscopes and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938
सूर्योदय 05.39, सूर्यास्त 06.21, शरद-ऋतु, रवि-दक्षिणायन
रेवती नक्षत्र रात्रि 08.07 तक, पंचक समाप्त रात्रि 08.07 पर
रक्षा पंचमी, जातकर्म, नामकरण, अन्नप्रासन, राजसेवा, व्यापार मुहूर्त

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी, सोमवार 22 अगस्त – 2016 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि:- आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा होगी। सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र सम्बंधी शिकायत पर ध्यान दें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए, इसका ध्यान रखें।

वृष राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आप हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होने की संभावना है। कलाकारों तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्तम समय है। सरकार की ओर से लाभ होंगे।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बने रहेंगे। लंबे प्रवास पर जा सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। दिन के दौरान तेजी से घटनेवाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे।

कर्क राशि:-आपके लिए आज का मिला-जुला रहेगा। आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। इसके परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण गंदा हो जाएगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे सकेंगे। मित्रों से सहोयग मिल सकता है, लेकिन धन खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि:- आज का दिन आपके लिए शुभ है। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णयशक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य तुरंत फैसला लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा, फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहं आपके मस्तिष्क पर हावी न हो, इसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी मामूली शिकायत रहेगी।

कन्या राशि:-आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। आंख संबंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्र वाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़ा न हो, इसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलना होगा। हालांकि, मित्रों से सहयोग मिलेगा, लेकिन कोर्ट-कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।

तुला राशि:-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मिलना होगा। आय में वृद्धि होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित हो रहे हैं।

वृश्चिक राशि:- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आपके हरेक कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारिगण और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतानों की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों से लाभ होगा।

धनु राशि:- आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। यात्रा स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। संतानों के विषय में चिंता उत्पन्न होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी-धंधे की जगह पर उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। कोई भी दुस्साहस न करें।

मकर राशि:- आज आप स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अगर खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है। मरीज की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सारी मुसीबतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-धंधे के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए संबंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

कुंभ राशि:– आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगा। आनंददायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन, नए वस्त्र आपके आनंद को द्विगुणित करेंगे। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी में लाभ के संयोग हैं।

मीन राशि:- आपके लिए आज का दिन शुभ है। घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे। हालांकि आज आपको अपनी स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।