Home India City News रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

0
रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका
kanpur : samajwadi party workers protest against hike in price of lpg gas
kanpur : samajwadi party workers protest against hike in price of lpg gas
kanpur : samajwadi party workers protest against hike in price of lpg gas

कानपुर। गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कानपुर शहर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

सब्सिडी रहित रसोई गैस की कीमत 61.50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) बढ़ा दी गई है। अब तक इसका भाव 545 रुपए था। इसे भाव में यह लगातार दूसरी बढोतरी है। पहली नवंबर को बाजार मूल्य पर बेचे जाने वाले एलपीजी सिलेंडर के भाव में 27.5 रुपए प्रति सिंलेंड की वृद्धि की गयी है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहाकि केन्द्र सरकार की नीतियों के चलते महंगाई बढ़ती जा रही है और आम आदमी का जीना दूभ्भर होता जा रहा है। महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया गया है और गैस की बढ़ी कीमतों से उपभोक्ताओं की कमर ही टूट गई है।

सरकार ग्राहकों को साल में 14.2 किलो ग्राम के 12 एलपीजी सिलेंडर सब्सिडीशुदा भाव पर देती है। उसके बाद उन्हें बाजार भाव पर सिलेंडर मिलता है।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेता रईस अहमद, महताब आलम, अंबर त्रिवेदी, अबरार अहमद, हारूप मंसरी, टिंकू भाई, अख्तर भाई समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।