Home India City News बेदी की शिकायत के बाद कुमार ने कहा बेदी मेरी बड़ी बहन

बेदी की शिकायत के बाद कुमार ने कहा बेदी मेरी बड़ी बहन

0
बेदी की शिकायत के बाद कुमार ने कहा बेदी मेरी बड़ी बहन
kiran bedi goes to EC, police against kumar vishwas

kiran bedi goes to EC, police against kumar vishwas

kiran bedi goes to EC, police against kumar vishwas

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार करण बेदी ने आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसपर आम नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट करके कहा कि वह किरण बेदी को दीदी और बड़ी बहन के रुप में संबोधित करते है।

कुमार ने वह विडियो भी जारी किया हैं जिस पर बेदी ने उनके खिलाफ महिला विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।   भाजपा का आरोप है कि विश्वास ने चुनावी रैली के दौरान किरण बेदी के खिलाफ महिला विरोधी टिप्पणी की हैं जिस पर बेदी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं भाजपा ने इस बावत चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने इस टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, सतीश उपाध्याय और साजिया इल्मी सहित कुछ अन्य भाजपा नेताओँ ने चुनाव आयोग से कुमार विश्वास की शिकायत की है। वहीं आम आदमी पार्टी कुमार विश्वास के पक्ष में

उतर आई हैं। आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि कुमार विश्वास ने कुछ गलत नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि किरण बेदी जिस पार्टी में गई है। वहां लड़कियों को जींस पहनने से भी इंकार किया जाता है।

अश्लील टिप्पणी पर कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए  आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी है। साथ ही चुनाव आयोग में भी ‌‌‌इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

वहीं भाजपा नेता शाइना एनसी, मीनाक्षी लेखी, शाजिया इल्मी, निर्मला सीतारमण और सतीश उपाध्याय ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा ऐसी ही भाषा का इस्तेमाल करने के ​खिलाफ शनिवार को उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की।

हालांकि विश्वास ने अश्लील टिप्पणी के आरोप को नकारते हुए कहा कि यदि आरोप सिद्ध हुए तो वे राजनीति छोड देंगे। उन्होंने कहा कि किरण बेदी के बारे में कोई भी अशोभनीय बात नहीं कही गई है।

किरण बेदी ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी कि भाजपा ने कुमार विश्वास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसका कारण है कि उन्होंने बेदी पर एक रैली के दौरान कुछ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था।

उल्लेखनीयह है कि दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान आप नेता कुमार विश्वास ने पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा की कृष्णा नगर से प्रत्याशी किरण बेदी के खिलाफ अश्लील ​टिप्पणी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here