Home Rajasthan Jaipur झोटवाडा में विशाल कीर्तन कार्यक्रम में उमडे लोग

झोटवाडा में विशाल कीर्तन कार्यक्रम में उमडे लोग

0
झोटवाडा में विशाल कीर्तन कार्यक्रम में उमडे लोग
kirtan programme by sewa bharti mahila mandal jaipur
kirtan programme by sewa bharti mahila mandal jaipur
kirtan programme by sewa bharti mahila mandal jaipur

जयपुर। राजधानी जयपुर के सेवा भारती महानगर महिला मंडल की ओर से रविवार को झोटवाडा में विशाल कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खासियत यह रही कि इसका आयोजन और संपूर्ण व्यवस्था महिलाओं ने संभाले रखी।

निवारू रोड पर भोमिया जी मंदिर के समीप आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकडों लोगों ने शिरकत की। सेवा भारती के बनीपार्क, करधनी, व़िद्याधरनगर तथा झोटवाडा महिला मंडल की सदसय बहनों ने भी कीर्तन आयोजन में भागीदारी की।

kirtan programme by sewa bharti mahila mandal jaipur
kirtan programme by sewa bharti mahila mandal jaipur

इस अवसर पर सेवा भारती उपाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, भगवती चौधरी, अनिता गर्ग, महानगर सह संयोजिका सुमित्रा शर्मा, बीना पाराशर, मुन्नी देवी, कृष्णा सैनी समेत करीब 300 महिलाएं व 100 से अधिक पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।