Home India City News विवाहिता ने बच्ची के साथ की आत्हत्या

विवाहिता ने बच्ची के साथ की आत्हत्या

0
विवाहिता ने बच्ची के साथ की आत्हत्या

1
जालोर। सांचौर थाना क्षेत्र के पालड़ी गांव में सोमवार रात को एक महिला ने अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ पानी के टांके में डूबकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि मृतका के पति पालड़ी निवासी प्रकाश पुत्र बाबूलाल सुथार ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी पत्नी पुष्पा (22) व डेढ़ वर्षीय पुत्री विधिका रात को उसके साथ ही सोये थे। रात को जब उसकी नींद खुली तो वह दोनों ही कमरे में नहीं मिले। इस पर उसने दोनों को ढूंढ़ा। अकेले ढूंढऩे पर नहीं मिली तो उन्हें ढूंढऩे के लिये पडोसियों की भी मदद ली, लेकिन वह नहीं मिली। उसने अपने ससुराल में भी फोन करके उन दोनों के बारे में रात को ही जानकारी ली, लेकिन दोनों वहां भी नहीं गई थी। इस पर वह अपने घर के पानी के टांके के पास आया तो उसमें दोनों के शव तैरते हुए मिले। पुलिस को सूचना देने पर बच्ची और उसकी मां का शव कब्जे में ले लिया गया। इसकी जांच उपखण्ड अधिकारी को सौंप दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here