Home Breaking भगवान महाकाल का अभ्यंग स्नान, दीपावली पर किया विशेष श्रृंगार

भगवान महाकाल का अभ्यंग स्नान, दीपावली पर किया विशेष श्रृंगार

0
भगवान महाकाल का अभ्यंग स्नान, दीपावली पर किया विशेष श्रृंगार

उज्जैन। दीपावली के अवसर पर गुरुवार को उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल को सुबह अभ्यंग स्नान कराया गया और उसके बाद भगवान का विशेष श्रृंगार कर महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात महाकाल मंदिर के प्रशासनिक भवन में विधि-विधान से महालक्ष्मी का पूजन किया गया।

बता दें कि रूप चौदस (चतुर्दशी) के दिन से प्रतिदिन भगवान महाकालेश्वर को अभ्यंग (गर्म जल) स्नान करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी भगवान महाकाल को सुबह गर्म जल से स्नान कराया गया और उसके बाद विशेष-पूजन अर्चन कर भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया।

दीपावली पर सुबह से ही भगवान महाकाल के दर्शन से लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, भगवान का प्रसाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग मंदिर से प्रसाद की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।