Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल - Sabguru News
Home Latest news गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल

गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल

0
गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उज्जैन की तर्ज पर सोमवार को उदयपुर में भी भगवान महाकाल नगर भम्रण पर निकले। सावन का सोमवार पर हुए इस आयोजन की शुरुआत मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद भगवान महाकाल मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना हुए। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त लोग शामिल हुए।

यह शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाकाल मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में अलग-अलग प्रकार की कई झांकियां शामिल थी।

सबसे आगे कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। इस बार शोभायात्रा में भगवान शिव के साथ गौ हत्या को रोकने का संदेश दिया गया ताकि गौ वंश को बचाया जा सके। हम आपको बता दें कि महाकाल का यह नगर भ्रमण गत दो वर्षों से शुरू हुआ था।

इस बार विशेष यह हुआ कि महाकाल के श्रद्धालुओं की ओर से पलटन मस्जिद को चादर भेंट की गई, वहीं मुस्लिम समुदाय की ओर से भी शोभायात्रा का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था की गई।