Home Breaking मदाम तुसाद ने जोली पिट के मोम के पुतलों को अलग किया

मदाम तुसाद ने जोली पिट के मोम के पुतलों को अलग किया

0
मदाम तुसाद ने जोली पिट के मोम के पुतलों को अलग किया
Madame Tussauds has already split up Angelina Jolie and brad Pitt
Madame Tussauds has already split up Angelina Jolie and brad Pitt
Madame Tussauds has already split up Angelina Jolie and brad Pitt

लंदन। मदाम तुसाद ने हॉलीवुड दंपती एंजलीना जोली और ब्रैड पिट के मोम के पुतले को अलग-अलग कर दिया है। उनके तलाक की अर्जी डालने के बाद ऐसा किया गया है। इस सिलसिले में संग्रहालय ने एक तस्वीर जारी की है जिसे उसके आधिकारिक ट्विटर पेज पर डाला है।

पोस्ट में कहा गया है कि खबरों के बाद हम पुष्टि कर सकते हैं कि हमने ब्रैड पिट और एंजलीना जोली के पुतलों को अलग कर दिया है। दंपती का मोम का पुतला 2013 में लगाया गया था।

इस अलगाव के बाद जोली के पुतले को अदाकार निकोल किडमैन के पुतले के पास रखा गया है और पिट का पुतला मोर्गन फ्रीमैन के साथ रखा गया है। गौरतलब है कि जोली ने सोमवार को पिट से तलाक के लिए अदालत में अर्जी दी थी।

अन्य खबरें :

कानपुर : महिला के साथ गैंगरेप, मरा समझकर खेत में छोड़ गए दरिंदे

शुक्रवार को होंगे दिन और रात बराबर, 24 से सूर्य होंगे दक्षिणायन