Home Madhya Pradesh Anuppur जब नकली किन्नरों का असली किन्नरों से हुआ सामना तो….

जब नकली किन्नरों का असली किन्नरों से हुआ सामना तो….

0
जब नकली किन्नरों का असली किन्नरों से हुआ सामना तो….
madhya pradesh : real kinners beats up fake kinnars in seoni
madhya pradesh : real kinners beats up fake kinnars in seoni
madhya pradesh : real kinners beats up fake kinnars in seoni

सिवनी। मध्यप्रदेश के जिला सिवनी मुख्यालय के बारापत्थर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह : नकली किन्नर बनकर फर्जी वसूली कर रहे तीन युवकों को नगर के असली किन्नरों ने पकडकर जमकर पिटाई की।

हालांकि उक्त घटना में दो नकली किन्नर फरार हो गए थे, लेकिन हाथ आए एक नकली किन्नर की असली किन्नरों ने जमकर पिटाई की और उस नकली किन्नर को अद्र्धनग्न हालत में ही भागना पड़ा। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत कई दिनों से शहर में बाहर से आए तीन युवक नकली किन्नर बनकर घर और दुकानों में वसूली कर रहे थे।

बीते दिवस बारापत्थर क्षेत्र में इन नकली किन्नरों द्वारा की जा रही वसूली और इनके फर्जी होने की जानकारी नगर के वास्तविक किन्नरों को दी गई। जिस पर सुबह लगभग 9 बजे नगर के बारापत्थर क्षेत्र में गायत्री मंदिर के पास इन नकली किन्नरों को देखा गया। इस बात की खबर तत्काल असली किन्नरों को सूचना दी गई।

असली किन्नरों ने पहुंचकर तीन में से एक को पकड़ लिया और जूते, चप्पलों से उसकी पिटाई कर डाली। फर्जी वसूली करने की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने के पूर्व ही फर्जी किन्नर भागने में सफल हो गया। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कोई प्रकरण में पंजीबद्घ नहीं हुआ है।