Home India City News ट्रेन में महिलाओं को देख अश्लील हरकत करने वाला आरोपी अरेस्ट

ट्रेन में महिलाओं को देख अश्लील हरकत करने वाला आरोपी अरेस्ट

0
ट्रेन में महिलाओं को देख अश्लील हरकत करने वाला आरोपी अरेस्ट
man arrested for masturbating harassing woman passenger on mumbai local
man arrested for masturbating harassing woman passenger on mumbai local
man arrested for masturbating harassing woman passenger on mumbai local

मुंबई। मुंबई के सीएसएसटी से हार्बर मार्ग पर चलनेवाली लोकल ट्रेन में महिलाओं को देख अश्लील हरकत करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नामक कृपा बोधेबा पटेल है।

मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को सीएसएमटी से हार्बर मार्ग पर चलने वाली एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में यात्रा कर रही एक महिला को उसी टे्रन के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहे एक विकृत व्यक्ति ने देखा और अश्लील हरकत करने लगा।

महिला ने उस व्यक्ति के हरकत को मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया और पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मध्य रेलवे की पुलिस ने महिला से प्राप्त वीडियो और सीसीटीवी की सहायता से जांच शुरू की।

सोमवार को सुबह 6 बजे पुलिस ने उस व्यक्ति को मस्जिद स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

रविवार को भी छेड़छाड़ की एक घटना घटी। इस दौरान छेडख़ानी से डरकर नाबालिग लड़की ने चलती लोकल से छलांग लगा दी। इसके कारण लड़की के पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। लड़की का नाम पायल कांबले है।

मध्य रेलवे केे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी से जब इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मध्य रेलवे और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और मदद के लिए आपातकालिन फोन नंबर जारी किया गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी महसूस होने पर तुरंत महिलाओं को लड़कियों को इस नंबर का उपयोग करना चाहिए।

मोबाइल एप्स के माध्यम से भी सुरक्षा की दृष्टि से कई उपाय बताए गए हैं। रेलवे परिसर में छेडख़ानी आदि किसी भी तरह की हरकत करनेवालों के खिलाफ तुरंत जीआरपी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं,ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सक्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।

https://www.sabguru.com/when-man-gets-seven-rings-of-metal-stuck-on-penis/

 

https://www.sabguru.com/karnataka-girls-raped-by-fb-friends-in-roorkee/

https://www.sabguru.com/amritsar-army-man-raped-girl-in-pretext-of-marriage-and-deny-as-she-become-pregnant-girl-ends-life/