Home Latest news उदयपुर में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी अरेस्ट

उदयपुर में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी अरेस्ट

0
उदयपुर में विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी अरेस्ट

सबगुरु न्यूज उदयपुर। विदेशी सैलानियों का ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन कहलाने वाले उदयपुर में फिर एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोलम्बिया के बुकारमांगा निवासी एक विदेशी महिला ने उदयपुर के एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बुधवार को इस सम्बंध में अंबामाता थाने में मामला दर्ज हुआ।

विदेशी महिला ने शहर के एक हाॅस्टल मालिक विकास जैन पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। हाल में शहर के हनुमान घाट स्थित एक जर्नी हाॅस्टल में रही रही विदेशी महिला ने बताया कि 14 अगस्त की रात को जब वह हाॅस्टल मेें सो रही थी तब करीब 12 बजे मध्यरात्रि को हाॅस्टल के मालिक व पार्टनर विकास जैन ने उसके बदन को छूने की कोशिश की और छेड़छाड़ की।

इसके बाद महिला ने 15 अगस्त के दिन अंबामाता थाने में वाद पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबामाता पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, पुलिस एफआईआर में विदेशी महिला की राष्ट्रीयता भारतीय बता  दी गई है। इसे पुलिस टाइपिंग मिस्टेक बताया है।