Home Delhi लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका की हत्या कर सुसाइड का प्रयास

लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका की हत्या कर सुसाइड का प्रयास

0
लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका की हत्या कर सुसाइड का प्रयास
man tried suicide after killing girlfriend in delhi
man tried suicide after killing girlfriend in delhi
man tried suicide after killing girlfriend in delhi

नई दिल्ली। लिव इन रिलेशन में रह रही महिला के वापस अपने पति के पास चले जाने के शक में एक व्यक्ति ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी साथ ही आरोपी ने अपनी कलाई की नस काटकर जान देने की कोशिश की और पुलिस को फोन कर हत्या करने की सूचना भी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सवा ग्यारह बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस जनकपुरी पहुंची। जहां पुलिस को जोरशन नाम का व्यक्ति मिला। उसके हाथ से खून निकल रहा था।

पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और कमरे से नीरू के शव को कब्जे में कर लिया। उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी थी। जांच में पता चला कि जोरशन पिछले एक साल से नीरू के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था।

दोनों पहले से शादीशुदा है और दोनों की एक एक बेटी है। अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर पुलिस ने जोरशन से पूछताछ की। पूछताछ में जोरशन ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है।

करीब एक साल पहले नीरू अपने पति व एक बच्ची को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। उसका पति द्वारका इलाके में रहता है। उसने बताया कि नीरू कुछ दिन से अपने पति से फोन पर बात करने लगी थी। उसे शक था कि नीरू उसे छोड़कर दुबारा अपने पति के पास जा सकती है। पुलिस ने बताया कि जोरशन भी शादीशुदा है।

उसकी शादी नोएडा की रहने वाली एक महिला से हुई थी। जांच में पता चला कि जोरशन पर फतेहपुर बेरी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

शनिवार सुबह इसी बात पर झगड़ा होने के बाद उसने नीरू की गला दबाकर हत्या कर दी और नस काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। डाबड़ी थाना पुलिस ने हत्या और आत्महत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबधित आलेख : क्राइम की और न्यूज के लिए यहां क्लीक करे