Home Breaking मणिपुर में तेज बारिश, खतरे के निशान से पार बह रहीं नदियां

मणिपुर में तेज बारिश, खतरे के निशान से पार बह रहीं नदियां

0
मणिपुर में तेज बारिश, खतरे के निशान से पार बह रहीं नदियां
Manipur rivers flow above danger mark after rains
Manipur rivers flow above danger mark after rains
Manipur rivers flow above danger mark after rains

इंफाल। मणिपुर में मूसलाधार बारिश के बाद प्रदेश की सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इंफाल नदी का पानी बुधवार को कैरूंग गांव में प्रवेश कर गया।

इंफाल शहर के कई निचले इलाके तथा इसके पास के इलाके जलमग्न हो चुके हैं। सिंचाई तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री एल. हाओकिप ने अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।

नागालैंड व मणिपुर को असम से जोड़ने वाले राजमार्ग के कुछ हिस्से भी बाढ़ के पानी में डूब हुए हैं। ट्रकों, बसों तथा निजी कारों को राजमार्ग पर आने से मना किया गया है।

बाढ़ के हालात के परिणामस्वरूप खाद्य पदार्थो की कीमतें बढ़ गई हैं। कारोबारियों ने कहा है कि असम से वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मणिपुर में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।