Home Bihar बिहार में महिला को उठा ले गए, सामूहिक दुष्कर्म

बिहार में महिला को उठा ले गए, सामूहिक दुष्कर्म

0
gangrape
married woman allegedly gangraped by two in saharsa bihar

सहरसा। बिहार में सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलुआ पुलिस चौकी के करूआ गांव में एक महिला के साथ गुरूवार रात दो लोगों ने दुष्कर्म किया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बलुआ गांव की 35 वर्षीय महिला गुरूवार रात जब हैंड पंप से पानी भर रही थी तभी गांव के हीरो यादव और उसके एक साथी जबरन उसे उठा कर झोपड़ी में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराधियों ने महिला के जेवरात को भी लूट लिए।

सूत्रों ने बताया कि महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। पीडिता के बयान पर बलुआ पुलिस चौकी में एक मामला दर्ज किया गया है। महिला को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here