Home India City News महिला टीचर की दहेज हत्या! पति पर विधवा भाभी से संबंध के आरोप

महिला टीचर की दहेज हत्या! पति पर विधवा भाभी से संबंध के आरोप

0
महिला टीचर की दहेज हत्या! पति पर विधवा भाभी से संबंध के आरोप
married woman allegedly murdered by husband for dowry in jhunjhunu
married woman allegedly murdered by husband for dowry in jhunjhunu
married woman allegedly murdered by husband for dowry in jhunjhunu

झुंझुनू। एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर की दहेज के प्रताडऩा देते हुए उसकी फांसी लगाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना सिंघाना थाना क्षेत्र प्रकाश में आई। फिलहाल हत्या के आरोप में फंसे पति पर विधवा भाभी से नाजायज संबध होने के आरोप लगाया है।

थानाधिकारी राममनोहर ने बताया कि भड़ौंदा कलां निवासी गोकुलचंद ने बगड़ थाने में पति धर्मपाल, नगेंद्र, कंवरपाल, सुनील, जानकीदेवी राजबाला के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक मनोज को फांसी पर लटका कर हत्या करने की रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई में आरोपियों से पूछताछ शुरू कर रखी है। पीहर पक्ष की ओर से पिता गोकुलचंद ने ससुराल वालों में छह जनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में हत्या का आरोप लगाते हुए उल्लेख किया है शराबी पति मारपीट करता था।

पति पर भाभी के साथ उसके गलत संबंध होने का भी आरोप लगाया गया। इस मामले में एक पहलू यह भी है कि मौत का शिकार हुई विवाहिता की छोटी बहन भी इसी घर की छोटी बहू है यानि हत्यारोपी पति के छोटे भाई की पत्नी।

वहीं हत्या का शिकार हुई महिला केदो बेटियां 10 साल की प्रज्ञा आठ साल की सौम्या हैं जिनकी स्थिति घटना बाद बड़ी विचित्र थी। पुलिस के मुताबिक भड़ौंदा के गोकुलचंद द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी मनोज कुमारी की शादी 2001 में भैसावता खुर्द के धर्मपाल से हुई थी।

धर्मपाल बेरोजगार शराब का आदी है। मनोजकुमारी शादी से पहले कम पढ़ी लिखी थी। शादी के बाद पढ़ लिखकर बीएड की और अपने दम पर प्रदेश के जिला धौलपुर के राजाखेड़ा में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका की नौकरी लग गई।

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि धर्मपाल शराब के लिए पत्नी से रुपए मांगता था। मना करने पर मारपीट करता था। बकौल गोकुलचंद, धर्मपाल की अपनी बेवा भाभी से गलत संबंध हैं। मनोज करीब 10 दिन पहले ही भैसावता खुर्द आई थी।

मनोज का खरीदा हुआ झुंझुनू में एक प्लॉट है। मनोज की छोटी बहन अन्नू भी इसी घर की बहू है। उसने बताया कि धर्मपाल झुंझुनू वाला प्लॉट बेचने की जिद की। मनोज के मना करने पर बुधवार रात हत्या कर दी गई। पीहर पक्ष की मांग पर पोस्टमार्टम झुंझुनूं में मेडिकल बोर्ड से कराया गया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात मनोज के फांसी लगाने के बाद रात को ही उसे उतार लिया गया था। पुलिस के अनुसार मनोज के गले आंख पर चोट के निशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here