Home India City News उदयपुर : ससुराल से विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म

उदयपुर : ससुराल से विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म

0
उदयपुर : ससुराल से विवाहिता का अपहरण कर दुष्कर्म
Married woman kidnapped and raped in Udaipur
Married woman kidnapped and raped in Udaipur
Married woman kidnapped and raped in Udaipur

उदयपुर। उदयपुर जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के गुडेल गांव निवासी एक विवाहिता ने आरोपी भैरूलाल पुत्र वाला गायरी, शंकर पुत्र वाला गायरी निवासी आंट धोलीखेड़ा कुराबड़, काना पुत्र देवा गायरी, गंगा पतनी काना गायरी, दौला पुत्र तेजीराम गायरी निवासी गुडेल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपी कुछ समय पूर्व उसके ससुराल आए थे और उसे पीहर में छोडऩे के बहाने जीप में बैठाकर अपने साथ लेकर गए। आरोपी उसे पीहर ले जाने के बजाए धोलीमंगरी लेकर गए। जहां पर आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उसे 3 लाख रुपए में खरीद लिया। जैसे-तैसे अपने परिजनों से सम्पर्क कर वह पुन: अपने घर आई और सारी बात बताई। इस पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला की आईडी से गंदे पोस्ट करने का मामला

शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात के खिलाफ सोशल साईट फेसबुक पर महिला की आईडी से उसे गंदे पोस्ट भेजने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरविन्दसिंह पुत्र गुरूभेजसिंह निवासी सेक्टर 11 ने मामला दर्ज करवाया कि कुछ दिनों पूर्व उसके फेसबुक अकाउंट पर एक महिला सीमा शर्मा की आईड से कोई अश्लील कमेंट कर रहा है और गंदे-गंदे पोस्ट भेज रहा है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।