Home India City News झोंपडी में विवाहिता से रेप, पत्नी चिल्लाई तो जाग उठा पति

झोंपडी में विवाहिता से रेप, पत्नी चिल्लाई तो जाग उठा पति

0
झोंपडी में विवाहिता से रेप, पत्नी चिल्लाई तो जाग उठा पति
married woman raped in haridwar
married woman raped in haridwar
married woman raped in haridwar

हरिद्वार। विवाहिता को डरा धमकाकर झोपड़ी में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना श्यामपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की झोपड़ी में रविवार तड़के एक युवक घुस आया और वहां सो रही विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पत्नी के शोर मचाने पर पति जाग गया।

पति के विरोध करने पर आरोपी वहां से भागने लगा, परन्तु विवाहिता के पति ने उसे दबोच लिया। हंगामा होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर चंडीघाट चैकी प्रभारी महावीर सिंह रावत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता के पति की तहरीर पर पकड़े गए आरोपी श्यामपुर निवासी उत्तम गुसांईं के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मुकद्मा दर्ज कर लिया।

बताया जाता है कि पीड़िता के पति की चाय की दुकान है और आरोपी वहां आता-जाता रहता था। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।