Home India City News दबंगों ने विवाहिता के किया कई बार दुराचार, पुलिस अब जगी

दबंगों ने विवाहिता के किया कई बार दुराचार, पुलिस अब जगी

0
दबंगों ने विवाहिता के किया कई बार दुराचार, पुलिस अब जगी
married woman several times gang raped in Jaunpur
married woman several times gang raped in Jaunpur
married woman several times gang raped in Jaunpur

जौनपुर। पत्नी से संग दुराचार करने वाले के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पति ने रामपुर थाना पुलिस से गुहार लगाई तो सोमवार की सुबह पुलिस जगी और क्षेत्र में जा कर के मामले की सुनवाई की। इसके पूर्व में पुलिस ने मामला सुनने तक से इंकार कर दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के कोटिगांव में एक विवाहिता से क्षेत्र के ही दबंग ने कई बार दुराचार किया और महिला के मुंह खोलने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।

जब महिला थाने पर पहुंच गई तो उसके परिजनों को उसके साथ हुए दुराचार का पता लगा। बस इसके बाद तो विवाहिता के पति विजय माली ने मोर्चा खोल दिया और बीती रात थाना रामपुर जा बैठा।

बावजूद इसके पुलिस वालों ने उसे वहां से भेज दिया और सोमवार को सुनवाई का आश्वासन दिया और पुलिस ने महिला की सुनवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

उक्त रामपुर पुलिस के इंचार्ज विश्वजीत ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला को पुन: थाने पर बुलाया गया है। पुलिस मामले के पीछे की जानकारी लेने में जुटी हुई है। प्रारम्भिक जांच में किसी दीवार के विवाद की जानकारी सामने आई है।