Home India City News शादी का झांसा देकर 10 साल तक लूटता रहा विवाहिता की अस्मत

शादी का झांसा देकर 10 साल तक लूटता रहा विवाहिता की अस्मत

0
शादी का झांसा देकर 10 साल तक लूटता रहा विवाहिता की अस्मत
married woman was raped on the pretext of marriage by a man in jaipur
married woman was raped on the pretext of marriage by a man in  jaipur
married woman was raped on the pretext of marriage by a man in jaipur

जयपुर। राजधानी के खो-नागारियान इलाके में महिला को शादी का झांसा देकर दस साल तक देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में पड़ौस में रहने वाले एक युवक आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका पति विदेश में काम करता और वह अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है।

उनके पडौस में रहने वाला अशोक कुमार अक्सर उनके घर आता जाता रहता था। करीब दस साल पहले आरोपी अशोक कुमार ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक सबंध बना लिए।

इसके बाद आरोपी लगातार दस साल से उसकी आबरू से खेलता रहा। आखिर में जब महिला ने दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने मुकर गया। इस पर महिला ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।