Home India City News 7 दिन पहले मनमर्जी से की शादी, पीहर आते ही फंदे से झूली

7 दिन पहले मनमर्जी से की शादी, पीहर आते ही फंदे से झूली

0
7 दिन पहले मनमर्जी से की शादी, पीहर आते ही फंदे से झूली
newly married woman commits suicide in jodhpur
newly married woman commits suicide in jodhpur
newly married woman commits suicide in jodhpur

जोधपुर। प्रतापनगर के चांदणा भाखर दरगाह वाली गली में अपने पीहर आई एक नवविवाहिता ने रात में चुन्नी से फं दा लगा कर आत्महत्या कर ली। 26 अप्रेल को उसकी शादी हुई थी।

आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मामला संदिग्ध लगने पर शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एडीएम सिटी की ओर से जांच की जा रही है।

प्रतापनगर पुलिस थाने के एएसआई सुखराम ने बताया कि चांदणा भाखर दरगाह वाली गली में अपने पीहर आई 21 वर्षीय नफीसा पत्नी मोहम्मद हारूण ने बीती रात को कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एएसआई सुखराम ने बताया कि मृतका नफीसा की शादी इसी 26 अप्रेल को हुई थी। उसकी यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो रखा है। इस बार तो उसने अपनी पसंद के मोहम्मद हारूण से मर्जी से ब्याह किया था। मोहम्मद हारूण वेल्डिंग का कार्य करता है।

वह दो तीन दिन पहले ही अपनी पीहर चांदणा भाखर आई थी। उसका ससुराल पाल लिंक रोड स्थित राजीव गांधी कोलोनी में आया है। उसके आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम कारवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here