Home India City News हावड़ा-अमृतसर मेल की सैनिक बोगी में नाबालिग से दुष्कर्म

हावड़ा-अमृतसर मेल की सैनिक बोगी में नाबालिग से दुष्कर्म

0
हावड़ा-अमृतसर मेल की सैनिक बोगी में नाबालिग से दुष्कर्म
minor girl gang raped in soldier coach of Howrah-Amritsar Mail
minor girl gang raped in soldier coach of Howrah-Amritsar Mail
minor girl gang raped in soldier coach of Howrah-Amritsar Mail

देवघर। हावड़ा-अमृतसर मेल के सैनिक बोगी में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। लड़की दमदम (कोलकाता) की रहनेवाली है। उसके पिता की सूचना पर मधुपुर स्टेशन पर लड़की की खोजबीन की गयी और उसे सैनिक बोगी से बरामद किया गया।

लड़की के बयान पर सेना के एक जवान अम्बरीश त्रिपाठी, जो सुल्तानपुर (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला, को हिरासत में लिया है। लड़की का बयान है कि जबरन शराब पिलाकर उसके साथ रेल डिब्बे में दुष्कर्म किया गया। लड़की की उम्र 14 वर्ष बतायाी गयी है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 1.55 बजे ट्रेन हावड़ा से खुली थी। लड़की ने सैनिकों को बताया कि उसे लुधियाना जाना है और वह गलती से टेªन की सैनिक बोगी में चढ़ गयी है। इस बीच लड़की पिता जो कस्टर विभाग में अधिकारी है ने रेलवे के अधिकारियों को जानकारी दी की उनकी पुत्री 25 दिसंबर से लापता है।

संभावना है कि वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलनेे लुधियाना जा सकती है। इस सूचना पर रेलवे अधिकारियों ने छानबीन शुरू की और ट्रेन के रात नौ बजे मधुपुर पहुंचने पर सभी डिब्बों की तलाशी ली गयी। इसी दौरान सैनिक बोगी से लड़की को गुमशुम बैठे बरामद किया गया।

उसके बयान पर उसके साथ बैठे सेना के जवान अम्बरीश त्रिपाठी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आने पर रेल अधिकारियों ने क्यिूल स्टेशन पर अन्य सैनिकों की फोटो और वीडियोग्राफी करायी।

इसमें से दो अन्य सैनिकों की लड़की ने पहचान की है। फिलहाल लड़की को मधुपुर जीआरपी थाने में रखा गया है। उसकी मेडिकल जांच भी करायी गयी है।