Home India City News राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

0
राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
monsoon season rain begins : weather was pleasant in the country including the capital
monsoon season rain begins : weather was pleasant in the country including the capital
monsoon season rain begins : weather was pleasant in the country including the capital

नई दिल्ली। पूरे देश भर में लगभग मानसून ने दस्तक दे दी है । केरल से चला मानसून अब पश्चिम भारत तक पहुंच चुका है और अगले एक सप्ताह के इसके उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस बीच कई क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश भी हो रही है।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को धूल भरी आंधी और बारिश के बाद रविवार को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है और तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


महाराष्ट्र और गुजरात में मानसून ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को मुंबई में मानसून की पहली बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में मानसून महाराष्ट्र के शेष भागों, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश पहुंच जाएगा। मुंबई में 4-5 दिनों के बाद ही लगातार बारिश होने का अनुमान है।

उधर, झारखंड में शनिवार सुबह से ही मौसम खुशनुमा है और लोगों को भारी गरमी से राहत मिली है। यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लोग इस मानसून पूर्व बारिश का आनंद ले रहे हैं।


बिहार में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। शनिवार को लगभग एक घंटे की बारिश से पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सिक्किम, दक्षिण गुजरात के कुछ भागों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार अगले पांच दिन में मानसून पहुंच सकता है। गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में अगले 24 घंटे में गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। असम और मेघालय में छिटपुट से भारी बारिश होने की अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here